बच्चू कडू को क्या हो गया ? फिर झाड़ा पदाधिकारी को चाटा
-विडिओ सोशल मिडिया पर वाइरल
प्रतिनिधी
अमरावती : विभिन्न आंदोलन कर आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने वाले नेता के रूप में बच्चू कडू पहचाने जाने जाते है। इस का एक वीडियो सामने आया है। विकास कार्यों के बारे में उनको पूछने पर नाराज होकर अपने ही सर्कल के पदाधिकारी के कान पे चाटा झाड़ दिया।
इस बीच बुधवार के सुबह करीब अचलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बच्चू कडू का अपने सर्कल प्रमुख के पदाधिकारी के संबध में वीडियो वायरल हो रहा है। बच्चू कडू के निर्वाचन क्षेत्र में गनोजा के सर्कल प्रमुख के रूप में कार्यरत सौरभ इंगोले ने शिकायत की कि विकास कार्य योजना के अनुसार नहीं किए गए थे। बच्चू कडू ने उस पर तंज कसते हुए कहा, “तुम क्या सोचते हो”। प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ इंगोले कई दिनों से कडू के साथ काम कर रहे हैं जबकि सौरभ इंगोले की पत्नी भी ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।
राज्य में सत्ता संघर्ष के दौरान राज्य मंत्री कडू ने एकनाथ शिंदे के साथ सूरत होते हुए गुहाहटी पहुंच गए थे। जिसके बाद यह चर्चा हुई कि कडू को कैबिनेट मंत्री का पद मिलेगा। हालांकि राज्य मंत्री का पद न मिलने से उनकी बेचैनी सोशल मीडिया से लेकर विधानसभा की बैठक तक चर्चा का विषय बनी रही। अमरावती में आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. गिरीश गांधी ने राज्य मंत्री बच्चू कडू को सलाह दी कि यह धैर्य रखे। और इस दौरान शांति और शिष्टता से व्यवहार करें।


